logo

झारखंड के अंकित को PM मोदी ने दिल्ली में किया सम्मानित, कर दिखाया है ये कारनामा

ANKIT1.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

झारखंड, झुमरी तिलैया निवासी अंकित मोदी को पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के एक समारोह में सम्मानित किया। अंकित ने मोदी के मेड इन इंडिया थीम पर AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक की प्रस्तुति से सभी को मोहित किया। गौरतलब है कि अंकित मोदी Qure AI कंपनी के संस्थापक हैं। अंकित को ये सम्मान प्रगित मैदान में आयोजित GPAI शिखर सम्मेलन में दिया गया। ये कार्यक्रम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को एक मंच पर लाने का कार्य करता है। इसमें विज्ञान, उद्योग, सिविल सोसायटी, शिक्षा जगत के विशेषज्ञ शामिल होते हैं। GPAI ग्लोबल स्तर पर काम कर रहे चुने हुए लोगों को ही कार्यक्रम में शामिल करती है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस मंच की अलग पहचान है। 

अंकित की उपलब्धियां  

अंकित ने जो टेक्नोलॉजी विकसित की है उससे संक्रामक और गैर संक्रामक बीमारियों की जांच में आसानी हुई है। इससे जांच की लागत कम हो गयी है। इस टेक्नोलॉजी से टीवी के मरीजों की समय पर रहते जांच संभव हो पायी है। कोरोना के समय में अंकित की इस टेक्नोलॉजी से लाखों लोगों को जांच में मदद मिली थी। टेक्नोलॉजी की मदद से काफी कम समय, 30 सेकेंड में एक्स-रे कर बीमारियों का पता कर उनका इलाज शुरू किया जा सकता है। इस टेक्नोलॉजी की मदद से एक मिनट में ब्रेन का सिटी स्कैन कर रिपोर्ट मिल जाती है। 

कौन हैं अंकित मोदी 

अंकित मोदी आरंभिक पढ़ाई डीएवी पब्लिक स्कूल झुमरी तिलैया में हुई है। 10वीं तक की पढाई उन्होंने डीएवी से की। इंटर की पढ़ाई के लिए वे कोटा गये। यहां से आईआईटी की तैयारी की। आईआईटी कानपुर से उन्होंने कंप्यूटर साइंस में बीटेक और एमटेक की पढाई की। इसके बाद उनको कई अमेरिकी कंपनियों से नौकरी के प्रस्ताव मिले। लेकिन उन्होंने भारत में ही रहकर एआई टेक्नोलॉजी पर काम करने का निर्णय किया। लगन औऱ कड़ी मेहनत के बल पर उन्होंने आज इस मुकाम को हासिल किया है।