logo

नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में झारखंड पवेलियन वोकल फॉर लोकल, लोकल टू ग्लोबल की ओर है अग्रसर

1614.jpg

रांची :
नई दिल्ली में आयोजित भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 2022 के झारखंड पवेलियन में
वोकल फार लोकल, लोकल टू ग्लोबल थीम के साथ आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। IITF का 41वें संस्करण में झारखंड के कलाकारों और कला को ना सिर्फ राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है, बल्कि इनकी कला को विदेशों में भी एक नया मंच देने की पहल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर की गई है। झारक्राफ्ट के स्टॉल में कलाकारों की कला का जबरदस्त सम्मान मिल रहा है। बताते चलें कि भारतीय अंतररराष्ट्रीय व्यापार मेला 2022 में इस वर्ष झारखंड पार्टनर राज्य के रूप में अपनी भागीदारी निभा रहा है। 14 दिवसीय व्यापार मेले में लगभग 2500 घरेलू और 12 अन्य देशों से आए विदेशी प्रतिनिधि अपने उत्पादों को प्रदर्शित कर रहे हैं।

ट्राइबल परिधानों को नए रंग-रूप में किया गया पेश
झारखंड पवेलियन के जोहर ग्राम स्टाल में ट्राइबल परिधानों को एक नए रंग रूप में विश्व के समक्ष पेश किया गया है। इससे झारखंड के स्थानीय बुनकरों, ट्राइबल शिल्पकारों, ट्राइबल वीविंग को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शन करने का सुनहरा अवसर मिल रहा। झारखंड के पारंपरिक आदिवासी जैकेट, शर्ट्स, टॉवल, गमछा, टोपी आदि को प्रदर्शित किया गया है जो कि ट्रेड फेयर आने वालों के आकर्षण का केंद्र बन रहा है।

पलाश ब्रांड को प्रोफेशनल ढंग से किया प्रस्तुत
सखी मंडल की दीदियों द्वारा तैयार किए गए उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों की प्रदर्शनी भी आपने आप में अनूठी है। मुख्यमंत्री हेमंत के सोच के अनुरूप पलाश ब्रांड को प्रोफेशनल ढंग से प्रस्तुत किया गया है। इसके अतिरिक्त खादी, झारक्राफ्ट, जरे़डा, कृषि एवं वन विभाग का स्टाल भी ट्रेड फेयर में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहें हैं।

सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की पहल
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में सौर ऊर्जा के व्यापक विस्तार के लिए सौर ऊर्जा नीति 2022 लागू किया है। जिसके तहत सौर ऊर्जा से 4000 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य अगले पांच वर्षो में रखा गया है। जरे़डा के स्टाल में सौर ऊर्जा से चलने वाला झारखंड के गांव का 3डी मॉडल के माध्यम से विकास का एक अनोखा चित्र दिखाया गया है। ताकि राज्य में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश को आकर्षित किया जा सके।