रांची
झारखंड कैबिनेट की अगली बैठक 18 अक्टूबर को बुलाई गयी है। इस बाबत मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग, समन्यवय की ओर से सूचना जारी की गयी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट की यह बैठक धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन में अपराह्न 3 बजे से मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। मिली खबर के मुताबिक कैबिनेट की बैठक में कुछ अहम योजना और प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। इसी के साथ झारखंड स्थापना दिवस से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण फैसले लिये जा सकते हैं। बता दें कि इससे पहले झारखंड कैबिनेट की बैठक 5 अक्टूबर को बुलाई गयी थी। जिसमें 32 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी थी। इसमें पंचायतों के विकास पर खास फोकस किया गया था।