logo

IRCTC का वेबसाइट और ऐप हुआ डाउन, टिकट बुक करने में लोगों को हो रही परेशानी

irctc3.jpg

द फॉलोअप डेस्क
IRCTC का ऐप और वेबसाइट मंगलवार सुबह अचानक डाउन हो गया। जिसके बाद लोगों को 10 बजे से टिकट बुक करने में काफी परेशानी हो रही है। इस संबंध में यूजर्स ने ट्विटर पर कई सारे ट्वीट भी किए हैं। आपको बता दें कि इससे पहले भी कई बार आईआरसीटीसी की सेवा ठप हो चुकी है। सेवा ठप पड़ने के संबंध में IRCTC ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर कहा कि तकनीकी कारणों की वजह से सेवा बाधिक हुई है। टेक्निकल टीम इस समस्या को ठीक करने के लिए लगातार काम कर रही है। यात्री अमेजन और मेक माय ट्रिप के जरिए टिक बुक करा सकते हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N