logo

दिल्ली : भारत के गृह मंत्रालय ने जारी किया आंकड़ा, पिछले साल एक लाख 63 हज़ार लोगों ने छोड़ी नागरिकता

passport.jpg

डेस्क:
संसद(Parliament) में जारी मानसून सत्र(Monsoon session) के बीच भारत(India) की नागरिकता छोड़ने वालों की संख्या सामने आई है। 2020 के मुकाबले 2021 में भारत की नागरिकता(Citizen) छोड़ने वालों की संख्या बढ़कर 1,63,370 हो गई। मंगलवार को भारत के गृह मंत्रालय(Home ministry) ने इससे जुड़ा डेटा जारी किया है। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय(Nityanand rai) ने बहुजन समाज पार्टी के लोकसभा(Loksabha) सांसद हाजी फ़ज़लुर रहमान के सवाल के जवाब में इससे जुड़ी सूचना को साझा किया है। रहमान ने गृह मंत्रालय से जानकारी मांगी थी कि 2019 तक कितने लोगों ने भारत की नागरिकता छोड़ी है।इसके साथ नागरिकता छोड़ने की वजह और कितने लोगों ने किस देश की नागरिकता ली यह पूछा गया था।  

अमेरिका में बस रहे हैं सबसे ज्यादा भारतीय
सरकार द्वारा जारी आकड़ों में बताया गया है कि भारत की नागरिकता छोड़ सबसे ज्यादा लोग अमेरिका में बसना ज़्यादा पसंद कर रहे हैं। 2020 में 30,828 भारतीयों को अमेरिका की नागरिकता मिली और 2021 में 78,284 लोगों को। वही ऑस्ट्रेलिया इस मामले में दूसरे नंबर पर है , जहाँ भारतीय बसना पसंद कर रहे हैं। पिछले साल 23,533 भारतीयों को ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता मिली। वहीं 2020 में 13,518 भारतीयों ने ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता ली। 

2021 में शीर्ष के 10 देश, जहाँ की नागरिकता भारतीयों ने ली। वे इस प्रकार है -

1. अमेरिका ( 2021 में 78,284 और 2020 में 30,828) 2. ऑस्ट्रेलिया ( 2021 में 23,533 और 2020 में 13,518 ) 3. कनाडा ( 2021 में 21,597 और 2020 में 17,093) 4. ब्रिटेन ( 2021 में 14,637 और 2020 में 6,489) 5. इटली ( 2021 में 5,986 और 2020 में 2,312 ) 6. न्यूज़ीलैंड (2021 में 2,643 और 2020 में 2,116 ) 7. सिंगापुर (2021 में 2,516 और 2020 में 2,289 ) 8. जर्मनी (2021 में 2,381 और 2020 में 2,152) 9. द नीदरलैंड्स (2021 में 2,187 और 2020 में 1,213) 10. स्वीडन (2021 में 1,841 और 2020 में 1,046)