logo

दिल्ली : BBC के दफ्तर पर आयकर विभाग का छापा, कर्मचारियों के फोन जब्त

BBC के दफ्तर पर आयकर विभाग का छापा, कर्मचारियों के फोन जब्त

द फॉलोअप डेस्क

BBC के दिल्ली दफ्तर पर मगंलवार की सुबह इनकम टैक्स का छापा पड़ा। सूत्र के मुताबिक सभी कर्मचारियों के फोन जब्त कर लिए गए है। बताया जा रहा है कि कर्मचारियों से दफ्तर छोड़कर घर जाने के लिए कह दिया गया है। जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग की 60 से 70 लोगों की टीम छापेमारी करने पहुंची है। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम BBC ऑफिस में रखे गए रिकॉर्ड्स की जांच कर रही है। सूत्र के अनुसार लंदन स्थित BBC के दफ्तर में छापेमारी की कार्रवाई की जानकारी दे दी गई है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक आयकर विभाग की ओर से इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें: छिपाने जैसा कुछ भी नहीं, बीजेपी को डरने की नहीं है जरूरत- अमित शाह

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT