logo

हिंडनबर्ग-अडाणी विवाद : छिपाने जैसा कुछ भी नहीं, बीजेपी को डरने की नहीं है जरूरत- अमित शाह

छिपाने जैसा कुछ भी नहीं, बीजेपी को डरने की नहीं है जरूरत- अमित शाह

द फॉलोअप डेस्क

हिंडनबर्ग के रिपोर्ट के बाद अडाणी ग्रुप के शेयरों में लगातार गिरावट देखने को मिली। जिसके बाद कांग्रेस और विपक्षी पर्टियों ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। इस विवाद पर गृहमंत्री अमित शाह ने पहली बार मंगलवार को ANI पॉडकास्ट पर इंटरव्यू दिए। जिसमें उन्होंने कहा कि इस मामले में कोई कमेंट करना उचित नहीं होगा। क्योंकि मामला सुप्रीम कोर्ट में है। इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि इसमें बीजेपी के लिए छिपाने जैसी कुछ भी नहीं है और बीजेपी को डरने की कोई जरूरत नहीं हैं। जानकारी के मुताबिक हिंडनबर्ग के रिपोर्ट के बाद राहुल गांधी समेत विपक्ष ने बीजेपी पर अडाणी का बचाव करने का आरोप लगाए हैं। इसे लेकर विपक्षी पर्टियों ने सड़क से सदन तक प्रदर्शन भी किया।

 

यह भी पढ़ें: पुलवामा हमले की चौथी बरसी आज, 40 शहीद जवानों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

वे कोर्ट क्यों नहीं जाते ?

इस दौरान गृहमंत्री से एक सवाल पूछा गया कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्ष के खिलाफ कर रही है, तो गृहमंत्री ने इन आरोपों पर कहा कि वे कोर्ट क्यों नहीं जाते?  इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब पेगासस का मुद्दा उठाया गया था तो मैंने कहा था कि सबूत के साथ कोर्ट जाओ।  लेकिन,  उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने कहा वे केवल शोर मचाते हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT