logo

JPSC 11वीं से13वीं : सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

 सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

 द फॉलोअप डेस्क, रांची
JPSC 11वीं-13वीं, CDPO और FSO परीक्षा रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले के विरुद्ध आज आज हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति दीपक रोशन की अदालत में सुनवाई हुई। अदालत ने सभी पक्षों की सुनने के बाद  फैसला रिजर्व  रख लिया। इंटरवेनर की ओर से अदालत में बताया गया कि प्रिंटिंग मशीन से पेपर लीक हुआ था, जिसे व्हाट्सऐप के माध्यम से वायरल किया गया। सरकार की ओर से महाधिवक्ता रोहिताश्य रॉय  और  SC के अधिवक्ता मीनाक्षी अरोड़ा  ने पक्ष रखा। राज्य सरकार  ने सिलबंद लिफाफा अदालत में पेश किया। उधर अदालत ने प्रार्थी को कोर्ट में शॉर्ट नोट्स दाखिल करने का निर्देश भी दिया। हस्तक्षेपकर्ता की ओर से कुमार हर्ष और शुभाशीष रसिक सोरेन ने की बहस की।

Tags - JPSC CDPO FRO High Court Hearing