logo

न्योता मिला तो राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में जरूर जाऊंगा, बोले हेमंत सोरेन

hemant_ram_mandir.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को होने वाली राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह यदि न्योता आया तो जरूर जाऊंगा। सीएम ने कहा कि मैं ऐसा व्यक्ति हूं जो मंदिर भी जाता है। मस्जिद भी जाता है। गुरुद्वारे में मत्था भी टेकता है और गिरजाघर भी जाता रहा हूं। यदि मुझे श्रीराम लाल मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जाने का मौका मिलता है तो जरूर जाऊंगा। गौरतलब है कि हेमंत सरकार के कार्यकाल की चौथी वर्षगांठ से पहले गुरुवार को मुख्यमंत्री ने मीडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान मीडिया के सवाल के जवाब देते हुए सीएम यह बात कही।

मुझे किसी धर्म से कोई दिक्कत नहीं- शशि थरूर

22 जनवरी 2024 को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर राजनीति अपने चरम पर है। इसे लेकर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि, “प्रेस ने मुझसे पूछा कि क्या मैं 22 जनवरी को अयोध्या जा रहा हैं? मैंने उनसे कहा कि मुझे इन्विटेशन नहीं मिला है। मैने धर्म को एक व्यक्तिगत विशेषता के रूप में देखा न कि राजनीतिक (गलत) उपयोग के रूप में। मुझे किसी धर्म से कोई दिक्कत नहीं है। कभी कभार मंदिर के दर्शन के लिए जाना चाहिए लेकिन आप उसे एक प्रमुख मंच नहीं बना सकते।

झारखंड से धोनी, दीपिका समेत झारखंड से कई गणमान्य लोगों को न्योता
रामलला के प्राण पतिष्ठा में झारखंड से 50 से अधिक संत शामिल होंगे। साथ ही राज्य के कई अन्य हस्तियों को भी निमंत्रण भेजा गया है। इसमें क्रिकेटर और रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी, तीरंदाज दीपिका, पूर्व सांसद कड़िया मुंडा, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश शामिल हैं। इनके अलावा कई संतों को भी आमंत्रित किया गया है। जिन संतों को निमंत्रण दिया गया है उनमें सिमडेगा स्थित रामरेखा धाम के अखंड दास, बैद्यनाथ धाम के गुलाबनंद ओझा, ठाकुर अनुकूलचंद आश्रम से मलय सरकार, रिखिया पीठ से स्वामी निरंजनानंद को भी आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा भारत सेवाश्रम आश्रम से स्वामी भूतेशनंद, चिन्मय मिशन बोकारो से साध्वी सुचेता चैतन्य, सरायकेला से मृत्युंजय बाबा, गिरिडीह से साध्वी ज्ञानान्द, संकट मोचन मंदिर रांची से सूर्य नारायण दास, चुटिया राम मंदिर से महंत गोकुल दास, तपोवन मंदिर रांची से ओमप्रकाश शरण शामिल हैं।