logo

होलिका दहन आज, इतने बजे तक भद्रा का साया; जानें 25 या 26 कब खेलें रंग?

holika_dahan.jpg

द फॉलोअप डेस्क
होलिका दहन आज है। होलिका दहन वाले स्थान पर लकड़ियां, उपले और अन्य जलाने वाली चीजों को एकत्रित किया जाता है। इसके बाद होलिका दहन के शुभ मुहूर्त पर विधिवत रूप से पूजन करते हुए होलिका में आग लगाई जाती है। इसके बाद होलिका की परिक्रमा करते हुए पूजा सामग्री को होलिका में डाला जाता है।  बता दें कि आज होलिका पर भद्रा का साया रहेगा। भद्रा का साया सुबह 9 बजकर 24 मिनट से लेकर रात 10 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। इसलिए आज होलिका दहन रात 10 बजकर 27 मिनट के बाद ही किया जा सकेगा।


जानें कब है होली
शास्त्र व पंचांग के अनुसार रंगोत्सव होली 26 मार्च को है, लेकिन सरकारी कार्यालयों में 25 मार्च को ही होली की छुट्टियां घोषित है। इस वजह से आम लोग 25 को भी होली खेलेंगे और 26 को भी होली का त्योहार मनाया जायेगा। 

होलिका दहन पर बन रहे शुभ योग 
होलिका दहन के दिन आज कई शुभ योग बन रहे है। आज के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग बन रहा है। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 07:34 बजे से अगले दिन सुबह 06:19 बजे तक है। वहीं रवि योग सुबह 06:20 बजे से सुबह 07:34 बजे तक है।


होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 
हिंदू पंचांग के अनुसार, आज होलिका दहन के लिए लोगों के पास केवल 1 घंटा 20 मिनट का समय रहेगा। आज के दिन भद्रा की पूंछ शाम 06:33 बजे से शाम 07:53 बजे तक है, वहीं भद्रा का मुख शाम 07:53 बजे से रात 10:06 बजे तक है। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 24 मार्च को रात 11:13 बजे से रात 12:27 बजे तक रहेगा। 

 

डिसक्लेमर: 'इस लेख को विभिन्न वेबसाइट से जुटाई गई जानकारी के बाद लिखी गई है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86