logo

AC फटने से कमरे में भड़की आग, सो रहे पति–पत्नी का दम घुट गया; जानिए क्यों होता है ऐसा

acblast.jpg

द फॉलोअप नेशनल डेस्क
राजस्थान के जयपुर में AC फटने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। AC ब्लास्ट होने से कमरे में आग फैल गई। दोनों से गहरी नींद में सो रहे थे। आग लगने के बाद आस पड़ोस के लोग वहां पहुंचे। पड़ोसियों ने देखा कि कमरे में आग लगी है। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। इस दौरान पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की मदद से किसी तरह खिड़की तोड़कर आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक पति-पत्नी की मौत हो चुकी थी। 

AC चलाकर कमरे सो रहे थे दोनों 
पुलिस ने बताया कि पूरा मामला जयपुर के जवाहर नगर इलाके का है। यहां राम गली कॉलोनी नंबर-7 में रहने वाले 65 वर्षीय प्रवीण वर्मा और 60 वर्षीय रेनू वर्मा 15 जून को सो रह थे। इसी समय अचानक शार्ट सर्किट की वजह से AC ब्लास्ट हो गया। कमरा बंद होने की वजह से अंदर जहरीला धुंआ भरने लगा। ऑक्सीजन की वजह से दम घुटने से दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कमरे से बाहर निकाला और पोस्टमर्टम के लिए भेज दिया।
 क्यों ब्लास्ट होता है AC 
जानकार AC के ब्लास्ट होने कारण अलग-अलग होते हैं। ज्यादातर के अनुसार वोल्टेज फ्लक्चुएशन से AC ब्लास्ट होने का कारण सामने आया है। दरअसल, वोल्टेज फ्लक्चुएशन के साथ वोल्टेज कम होने पर कंप्रेसर पर अधिक दबाव पड़ता है। दबाव के कारण कंप्रेसर के साथ अन्य उपकरण पर अधिक दबाव पड़ने पर वह जरूरत से ज्यादा गर्म हो जाते हैं, जिससे आग लगने की संभावना बढ़ जाती है। यही वजह है कि गर्मी में अक्सर AC ब्लास्ट हो जाता है।

 

Tags - AC explosion newsrajsthan news