logo

EVM विवाद : एलन मस्क के ट्वीट के बाद राहुल गांधी का तंज- ईवीएम ऐसा ‘ब्लैक बॉक्स’ है, जिसकी जांच की इजाजत नहीं 

RAHUL161.jpg

द फॉलोअप नेशनल डेस्क 

दुनिया के सबसे बड़े बिजनेसमैन एलन मस्क के ईवीएम को लेकर किये गये ट्वीट के बाद राहुल गांधी ने भी तंज किया है। राहुल गांधी ने कहा है कि भारत में ईवीएम को ब्लैक बॉक्स बना दिया गया है, जिसकी जांच की इजाजत की किसी भी नागरिक को नहीं है। ये लोकतंत्र के लिए खतरनाक बात है। बता दें कि एलन मस्क ने एक ट्वीट में कहा है कि हमें ईवीएम के इस्तेमाल से बचना चाहिये। ईवीएम को एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से कहीं से भी हैक किया जा सकता है। इसके बाद राहुल गांधी ने मुंबई की एक घटना और एक अखबार कटिंग का हवाला देते हुए ईवीएम पर तंज किया है। 

 


क्या कहा है राहुल गांधी ने 

ईवीएम पर विवाद के बीच राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया है। इसमें राहुल ने मुंबई की घटना का जिक्र किया है। बता दें कि मुंबई पुलिस ने ईवीएम को लेकर शिवसेना शिंदे गुट के सांसद रविन्द्र वायकर के साले मंगेश पांडिलकर के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की है।  मंगेश पांडिलकर पर आरोप है कि उसने मुंबई के गोरेगांव चुनाव सेंटर के अंदर पाबंदी होने के बावजूद मोबाइल का इस्तेमाल किया था। एक अन्य मीडिया रपट में कहा गया है कि उनका मोबाइल ईवीएम से कनेक्ट था और इसमें चुनाव आयोग के एक कर्मी ने मंगेश की मदद की। इस कर्मचारी के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। 

क्या है पूरा मामला 

बता दें कि मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से शिवसेना, एकनाथ शिंदे गुट के प्रत्याशी रविंद्र वायकर  ने इस लोकसभा चुनाव में सिर्फ 48 वोटों से जीत दर्ज की है। 2024 के लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में जीत का ये सबसे छोटा अंतर है। ये जीत भी उन्हों वोटों की दोबारा गिनती के बाद मिली है। इस मामले में मुंबई पुलिस को नॉर्थ पश्चिम सीट से लड़ने वाले कई उम्मीदवारों की तरफ से शिकायतें मिली थीं। इसी के बाद केस दर्ज किया गया। रविन्द्र वायकर के दोबारा काउंटिंग के बाद सिर्फ 48 वोटों से चुनाव जीतने को लेकर भी काफी विवाद हुआ था। 

Tags - Rahul GandhiElon Musk EVMblack box