logo

लू में बेहोशी पर मरीज को पानी न पिलाएं, स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन जारी; और क्या बताया

जोलग.jpg

द फॉलोअप डेस्क
इस भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। देश के कई शहरों का पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। आलम यह है कि लू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने गाईडलाइन जारी किया है। जिसमें लू में बेहोशी पर पानी व खाना देने साफ मना किया गया है। गाइडलाइन में कहा गया है कि जब हम बेहोश होते हैं तो खाना या पानी सांस की नली में जा सकता है। जिससे एस्पिरेशन निमोनिया हो सकता है। एस्पिरेशन निमोनिया जानलेवा भी हो सकता है।


हिटवेव को लेकर झारखंड सहित इन शहरों में अलर्ट
इसके साथ भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने  गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में हीटवेव की आशंका जताई है। वहीं ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल वगैरह के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। साथ ही हीटवेव से बचने की तरकीबें भी बताई है। ये भी बताया है कि बेचैनी और चक्कर के हालात में क्या करना चाहिए और क्या नहीं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने X अकाउंट से इस बारे में एक पोस्ट साझा कर ये जानकारी दी है। 


क्या करें?
यात्रा के दौरान पानी पीते रहें।
ORS और घर पर बने पेय पदार्थ पिएं।
गर्मियों के दौरान हल्के रंग के कपड़े पहनें और सिर ढक कर रखें।
क्या न करें
जिस समय गर्मी ज्यादा हो तब खाना न पकाएं 
कम चीनी पाले पेय चुनें
उच्च प्रोटीन वाले आहार का सेवन सीमित करें. बासी खाने से बचें
 

Tags - HeatwaveIMD