logo

बिहार में राज्यसभा चुनाव से पहले INDIA गठबंधन की बड़ी बैठक, तेजस्वी बोले - हमारी जीत तय है

fdffefिििा.jpg

द फॉलोअप डेस्क

बिहार में 16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में आज तेजस्वी यादव के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की अहम बैठक उनके सरकारी आवास 1 पोलो रोड पर आयोजित की गई। बैठक में गठबंधन के कई विधायक और सांसद शामिल हुए। राज्यसभा उम्मीदवार एडी सिंह भी इस बैठक में शामिल हुए। बता दें कि बिहार की 6 राज्यसभा सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान होना है। इनमें से पांचवीं सीट पर बीजेपी के शिवेश कुमार और RJ D  के एडी सिंह के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है। इसे लेकर NDA  और INDIA गठबंधन के दोनों ही खेमों में रणनीति बनाने का दौर जारी है।

बैठक में राज्यसभा चुनाव के साथ-साथ आगामी राजनीतिक रणनीति पर भी चर्चा की गई। बैठक खत्म होने के बाद तेजस्वी यादव ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि 16 मार्च को होने वाले मतदान में इंडिया गठबंधन की जीत तय है। उन्होंने कहा कि हमारे पास विधायकों की पर्याप्त संख्या है, तभी हमारी पार्टी चुनाव लड़ रही है। राज्यसभा चुनाव को लेकर बिहार की राजनीति में अब सियासी हलचल और भी तेज होती दिख रही है।

Tags - Bihar Rajya Sabha Elections 2026 Tejashwi Yadav INDIA Alliance Meeting Bihar Political News Rajya Sabha Polls Bihar 16 March Voting 1 Polo Road Patna Opposition Strategy Meeting RJD Leader Tejashwi Yadav NDA vs INDIA Alliance AD Singh Rajya Sab