logo

कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हुए दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली

LOVELY04.jpg

द फॉलोअप नेशनल डेस्क 

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले अरविंदर सिंह लवली ने आखिर में बीजेपी का दामन थाम लिया है। बता दें कि लवली ने 28 अप्रैल को अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। तभी से कयास लगाये जा रहे थे कि लवली बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। आज उनके साथ कांग्रेस के कुछ और नेताओं ने बीजेपी की सदस्यता ली है। इनमें राजकुमार चौहान, नसीब सिंह, नीरज बसोया और अमित मलिक के नाम शामिल हैं। अरविंदर सिंह लवली को शीला दीक्षित की सरकार में मंत्री पद भी दिया गया था।  

इन कारणों से कांग्रेस से थे नाराज 
अरविंदर सिंह लवली को पिछले साल अगस्त में दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था। लवली सिंह ने कहा कि जिस AAP पार्टी से गठबंधन कर लोकसभा चुनाव लड़ा जा रहा है, वो पार्टी हमेशा से कांग्रेस और कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ रही है। इस पार्टी ने कांग्रेस पर कई बारे झूठे आरोप लगाये हैं। इससे कांग्रेस को पहले भी नुकसान हुआ है। आप से गठबंधन के कारण दिल्ली राज्य में उनको कम सीटें मिलीं। बता दें कि दिल्ली में कांग्रेस के खाते में लोकसभा की सिर्फ 3 सीटें आयी हैं। लवली सिंह ने इस पर सख्त नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि इन 3 सीटों पर भी 2 ऐसे उम्मीदवार ऐसे खड़े किये गये हैं, जो दिल्ली के नहीं हैं। 


चौहान को टिकट नहीं दिये जाने से नाराजगी 
मिली खबरों के मुताबिक अरविंदर सिंह लवली की नाराजगी की दूसरी बड़ी वजह उत्तर पं दिल्ली से राजकुमार चौहान को टिकट नहीं दिया जाना है। चौहान दिल्ली कांग्रेस में कद्दावर नेता माने जाते हैं। हालांकि टिकट नहीं मिलने पर चौहान कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके हैं। इसे लेकर लवली सिंह आलाकमान से नाराज चल रहे थे। वे पिछले कई दिनों से पार्टी ऑफिस भी नहीं आ रहे थे। उनका आरोप है कि टिकट बंटवारे से पहले उनसे मशविरा भी नहीं किया गया। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Arvinder Singh LovelyBJPCONGRESSDelhi Congress President