द फॉलोअप डेस्क
मणिपुर मामले में संसद में हंगामा जारी है। विपक्षी गठबंधन INDIA सरकार से लगातार सवाल कर रही है। आज तीसरे दिन के कार्रवाई 15 मिनट के बाद ही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। इससे पहले कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दे दिया है। लोकभा में पार्टी के सचेतक मनिकम टैगोर ने कहा कि हम नो-कॉन्फिडेशन मोशन ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम मणिपुर मुद्दे पर सरकार का घमंड तोड़ना चाहते है। इस मुद्दों पर पीएम को चर्चा करने पर विवश करने के लिए यह विपक्ष का अहम हथियार साबित होगा। इसका इस्तेमाल करना हमारा कर्तव्य है।

क्या चाहती है विपक्ष समझिए
स्पीकर अगर यह अविश्वास प्रस्ताव मंजूर कर लेता और सत्तापक्ष सदन में बहुमत साबित करना होगा। विपक्षी गठबंधन INDIA जानती है कि सरकार अपनी बहुमत आसानी से साबित कर देगी। लेकिन नोटिस स्वीकार होती ही पीएम को भाषण होगा। हालांकि इस मामले में मोदी सरकार की ओर से कहा गया है कि मणिपुर की हालत पर जवाब केवल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ही देंगे। लेकिन विपक्षी पीएम के बयान पर अड़ा हुआ है। उनका कहना है कि इस मुद्दे पर पीएम के बयान से कम कुछ मंजूर नहीं है।

सरकार को कोई डर नहीं
इस मामले पर मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बयान सामने आया था। शाह ने कहा है कि मैंने संसद में दोनों सदनों में विपक्ष को पत्र लिखा है। हम चर्चा करेंगे लेकिन मणिपुर जैसे संवेदनशील मुद्दे पर चर्चा करने के लिए विपक्ष को उचित महौल बनाना होगा। हम इसपर लंबी चर्चा करने को तैयार है। सरकार को कोई डर नहीं है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N