logo

छत्तीसगढ़ IAS रानू साहू को ईडी ने किया गिरफ्तार, करोड़ों की हेरा-फेरी का आरोप

ranu_sahu.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के बाद ईडी ने छत्तीसगढ़ की IAS अधिकारी पर शिकंजा कसा है। ईडी ने कोयला घोटाले मामले में आईएएस अधिकारी रानू साहू को शनिवार को ईडी ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान ईडी ने 14 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट नें 3 दिन की रिमांड को मंजूरी दी है। वहीं आइएएस रानू साहू को ईडी 25 जुलाई को फिर से कोर्ट में पेश करेगी। बता दें कि ईडी ने आईएएस अधिकारी रानू साहू कुछ अन्य नौकरशाह और कांग्रेस की छत्तीसगढ़ इकाई के नेता एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष के घर तलाशी ली थी। जिसमें उन्हें कई अहम सबूत मिले थे। जिसमें करोड़ों की हेरा-फेरी की बात कही गई है, जिसकी जांच जारी है।  


दूसरे IAS अधिकारी की गिरफ्तारी
ईडी की ओर से गिरफ्तार रानू साहू छत्तीसगढ़ की दूसरी आईएएस ऑफिसर हैं। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने आईएएस समीर विश्नोई गिरफ्तार किया था। बता दें कि छत्तीसगढ़ में ईडी लंबे समय से कोयला घोटाले को लेकर जांच कर रही है। सूत्रों ने बताया था कि संघीय एजेंसी धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत एक नया मामला दर्ज करने के बाद यह कार्रवाई कर रही है। एजेंसी की तरफ से यह स्पष्ट नहीं किया गया था कि छापेमारी किस मामले की गई थी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N