logo

बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन को आया हार्ट अटैक, लीलावती अस्पताल के आईसीयू में एडमिट 

SHAHNWAJ.jpg

मुंबई 

भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन को दिल का दौरा पड़ा है। उनको इलाज के लिए मुंबई के लीलावती अस्पताल, मुंबई में एडमिट किया गया है। हुसैन को आज शाम चार बजे अस्पताल में एडमिट किया गया। मिली खबर के मुताबिक डॉक्टर जलील पार्कर की निगरानी में उनका इलाज हो रहा है। खबर लिखे जाने तक हुसैन की एंजियोप्लास्टी जांच की गयी है। फिलहाल शाहनवाज हुसैन को आईसीयू में रखा गया है। कहा जा रहा है कि हुसैन की हालत अभी खतरे से बाहर है। दरअसल शाहनवाज हुसैन की आज मंगलवार को तबीयत बिगड़ गयी। उनको इलाज के लिए तत्काल लीलावती अस्पताल लाया गया। यहां ईसीजी की जांच की गयी। इसमें पता चला कि हुसैन को हार्ट अटैक आया है। गौरतलब है कि हुसैन की तबीयत पिछले महीने भी बिगड़ गयी थी। तब उनको एम्स में एडमिट किया गया था। चिकित्सकों ने उनको वायरल निमोनिया होने की बात कही थी। निमोनिया का इलाज कराने के बाद हुसैन अपने निवास पर आराम कर रहे थे। चिकित्सकों ने उनको आराम करने की सलाह दी थी।