logo

शिक्षा मंत्रालय को आज जांच की विस्तृत रिपोर्ट सौंप सकती है बिहार EOU की टीम, दिल्ली रवाना

bihar_eou.jpg

द फॉलोअप डेस्क
NEET पेपर लीक मामले में सभी की निगाह बिहार EOU के जांच पर टिकीं है। पूरे मामले की जांच कर रही EOU की एक टीम दिल्ली के लिए गुरुवार शाम रवाना हो गई है। बता दें कि शिक्षा मंत्रालय ने बिहार EOU से जांच की एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। उम्मीद जताई जा रही है कि बिहार EOU की टीम आज शिक्षा मंत्रालय से मिल सकती है। बता दें कि आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने पेपर लीक मामले में जले हुए प्रश्न पत्र, ओएमआर शीट, कुछ बुकलेट नंबर, उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड और कुछ कागजात जब्त किए हैं। अबतक कई लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है।


अभ्यर्थियों ने कबूलनामे में क्या कहा
मिली जानकारी के अनुसार ईओयू की पूछताछ के दौरान कुछ अभ्यर्थियों ने अपने कबूलनामे में साफ कहा है कि एग्जाम के एक दिन पहले पेपर मिला था और एक जगह उन्हें रखकर उत्तर रटवाया गया था। जो प्रश्न रटवाए गए थे वही परीक्षा में आए थे। इस कबूलनामे को दिल्ली में अधिकारियों के सामने प्रस्तुत किया जा सकता है। गौरतलब हो कि पटना के एक प्ले स्कूल के छात्रावास में छापेमारी कर 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। प्रश्न पत्र लीक और रटवाने की घटना चार मई की है। 


पेपर लीक को लेकर शुक्रवार को देश भर में प्रदर्शन
वहीं दूसरी ओर नीट पेपर लीक को लेकर कल (शुक्रवार) देश भर में कांग्रेस प्रदर्शन करेगी। सभी राज्य मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया जाएगा। बात बिहार की करें तो राजधानी पटना के सदाकत आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय में 10:30 बजे से प्रदर्शन होगा। मालूम हो कि पटना के एक प्ले स्कूल के छात्रावास में छापेमारी कर 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। प्रश्न पत्र लीक और रटवाने की घटना चार मई की है। पांच मई को परीक्षा थी। कबूलनामे में यह बात सामने आई है कि एक अभ्यर्थी से 30 से 32 लाख रुपये में डील की गई थी।
 

Tags - NEET paper leak Neet paper leak caseBihar EoUMinistry of education