logo

दिल्ली : कोरोना की चौथी लहर ने दी दस्तक! हो जाएं सावधान, बढ़ने लगे हैं संक्रमण के मामले

corona1.jpg

डेस्कः
देश में कोरोना ने फिर से पांव पसारना शुरू कर दिया है। ये चौथी लहर की आहट भी हो सकती है। ऐसे में फिर से सभी लोगों को सावधान रहना होगा। मंगलवार को दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 50 करोड़ के पार रहा। 10 देशों में जैसे अमेरिका, ब्राजील, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, रूस, इटली, फ्रांस, जापान, थाईलैंड, दक्षिण कोरिया और ऑस्ट्रिया में चौथी लहर ने दस्तक दे भी दी है। भारत की बात करें तो 28 दिनों के अंदर देश में 5,474 लोगों की मौत हुई है। वहीं 40 हजार 866 लोग संक्रमित पाए गए। हालांकि, इन दिनों में 58 हजार 158 लोग ठीक भी हुए। 


केरल में स्थिति अच्छी नहीं 
केरल के 14 जिलों में हालत सबसे ज्यादा खराब है। इन सभी जिलों में 10 प्रतिशत से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट है। मतलब अगर 100 लोगों की जांच हो रही है, तो उनमें से 10 से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। इसी तरह मिजोरम के सात जिलों में पॉजिटिविटी  रेट 10 फीसदी से ज्यादा और तीन जिलों में 5 से 10 प्रतिशत पॉजिटिविटी रेट है। वहीं हरियाणा के गुरुग्राम की स्थिति भी चिंताजनक है। यहां पॉजिटिविटी रेट 5.81% है। 

 


कुछ राज्यों की स्थिती बेहतर 
दादरा और नागर हवेली, लक्षद्वीप में कोरोना ग्रोथ शून्य है, जबकि अन्य सभी राज्यों में निगेटिव ग्रोथ है। मतलब यहां नए मरीजों से ज्यादा ठीक होने वालों की संख्या है। टेस्ट पॉजिटिविटी रेट पर नजर डालें तो इसमें केरल, मणिपुर, दिल्ली और हरियाणा आगे हैं। केरल में सबसे ज्यादा हर 100 में से 2.3% लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं। मणिपुर में पॉजिटिविटी रेट 1.5%, दिल्ली में 1.4% और हरियाणा में 1.1% है। अन्य यभी राज्यों में ये शून्य से नीचे है।