logo

ज्ञानवापी में जारी रहेगा ASI का सर्वे, इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश

zyanbapi.jpg

द फॉलोअप डेस्क
वाराणसी के ज्ञानवापी के ASI सर्वे पर आज इलाहाबाद में सुनवाई हुई। कोर्ट ने सर्वे को 31 जुलाई तक पूरा करने का आदेश दिया है। साथ ही हिदायत देते हुए कहा कि ज्ञानवापी परिसर को नुकसान पहुंचाए बिना आप अपना काम खत्म करें। बता दें कि ज्ञानवापी के ASI सर्वे का विरोध लगातार मुस्लिम पक्ष की ओर से किया जा रहा है। उन्होंने इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। जिसके सुनवाई के दौरान SC ने खुदाई पर अंतरिम रोक लगा दी है। कोर्ट ने 26 जुलाई शाम 5 बजे तक अंतरिम रोक लगा दी है। साथ ही  SC ने मुस्लिम पक्ष को हाईकोर्ट जाने को कहा। इसके बाद आज हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई हुई।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N