logo

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सेना का ट्रक खाई में गिरा, 2 जवान शहीद

ूीहक.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सेना का ट्रक खाई में गिर गया। जिससे 2 जवानों की मौत हो गई है। 3 जवान गंभीर रूप से घायल हैं। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा जिले के एसके पायीन इलाके में हुआ है। यहां ट्रक सड़क से फिसलकर खाई में गिरा। हादसा उस दौरान हुआ जब वाहन सड़क से उतर रहा था। एकाएक वाहन फिसलकर खाई में जा गिरा। घायल जवानों को रेस्क्यू कर लिया गया है। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। गौरतलब है कि 24 दिसंबर को भी पुंछ जिले आर्मी वैन 350 फीट गहरी खाई में गिरी थी। वैन में 18 जवान सवार थे। इनमें से 5 की मौत हो गई थी। हादसे में शामिल सभी जवान 11 मराठा रेजिमेंट के थे।