logo

Spices Price Hike : टमाटर के बाद अब मसालों में लगा महंगाई का तड़का, 40 फीसदी तक हुई बढ़ोतरी 

spice.jpg

द फॉलोअप डेस्क
आम आदमी को एक बार महंगाई की मार पड़ी है। सब्जियों में इस्तेमाल होने वाले सूखे मसालों की कीमत में 40 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। यू कहे तो अब रसोद का बजट पूरे तरीके से बिगड़ चुका है। पहले टमाटर और अब मसाले..बढ़ती महंगाई ने सब्जियों का स्वाद बिगाड़ दिया है। पहले से टमाटर न होने के कारण सब्जियों का स्वाद ठीक नहीं लगता। अब तो मसालों की कीमत बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार आंध्र प्रदेश, केरल और राजस्थान से आने वाले मसालों की कीमत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 6 महीने में 20-25 प्रतिशत इजाफा हो चुका है।


क्यों बढ़ रहे दाम
गुजरात और राजस्थान में मार्च में हुई बेमौसम बारिश के कारण जीरे के दामों में बढ़ोतरी हुई है। इसकी कीमत बढ़कर 700 से 900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। जीरे के अलावा अजवाइन सौफ के दाम भी आसमान छू रहे हैं। इसके अलावा सूखी हल्दी की कीमत भी बढ़ी है। कारोबारियों ने बताया कि मसालों की महंगाई के पीछे इस बार कम बुआई और निम्न उत्पादन को कारण बताया जा रहा है। हालांकि देश में मसालों को लेकर धीरे-धीरे दाम चढ़ने के समाचार पहले भी आए हैं पर इस समय अचानक से दामों में ऐसी आग लगी है कि ये चौंकाने वाली बात है।


मसालों की स्थिति

  • जीरे की कीमत पहले 550-600 और अब  700-750
  • अजवाइन की कीमत पहले 250-300 और अब 300-400
  • लौंग की कीमत पहले 1000 और अब 1200
  • लाल मिर्च की कीमत पहले   200-250 और अब 275-290
  • बड़ी इलायची की कीमत पहले 800 और अब   900
  • राई की कीमत पहले 130 और अब   220
  • सौंफ की कीमत पहले 250 और अब   360
  • काली मिर्च की कीमत पहले 600 और अब   750

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N