logo

23 महिलाएं और 13 को मरणोपरांत पद्म सम्मान, यहां देखिए इस साल की पूरी लिस्ट

6787789.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गणतंत्र दिवस के अवसर पर हर साल केंद्र सरकार देशभर में बेहतर काम करने वाले लोगों को सम्मानित करती है। ये सम्मान पद्म पुरस्कारों के रूप में दिए जाते हैं। इसमें 3 कैटेगरी होती है, जिनमें- पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री शामिल हैं। इस साल भी गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इन पुरस्कारों की घोषणा की गई। इस बार 7 व्यक्तियों को पद्म विभूषण, 19 को पद्म भूषण और 113 को पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

क्या है पद्म पुरस्कारों का महत्व
जानकारी हो कि पद्म पुरस्कार कला, साहित्य, खेल, चिकित्सा, विज्ञान, समाज सेवा, व्यापार और अन्य कई क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियों के लिए दिए जाते हैं। इनमें पद्म विभूषण,भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है, जिसे असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। जबकि पद्म भूषण, तीसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है, जिसे उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है। वहीं, पद्म श्री पुरस्कार आमतौर पर किसी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है। पद्म श्री समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है।क्या है इनका महत्व
बता दें कि इन पुरस्कारों का उद्देश्य उन लोगों को पहचानना है, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम किया है। इस साल 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कार प्राप्त करने वालों में कई नामचीन हस्तियां शामिल हैं। इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले की जाती है। ये पुरस्कार उन व्यक्तियों को सम्मानित करने का एक तरीका है, जिन्होंने अपने कार्यों से समाज में अमिट छाप छोड़ी है।

इन्हें मिल रहा पुरस्कार
पद्म विभूषण से सम्मानित होने वालों में मरणोपरांत दिवंगत लोक गायिका शारदा सिन्हा, फिल्म निर्माता शेखर कपूर, तमिल सुपरस्टार अजित कुमार और प्रसिद्ध साहित्यकार एम. टी. वासुदेवन नायर शामिल हैं। वहीं, पद्म भूषण पाने वालों में गायक पंकज उधास, अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण, फिल्म निर्माता शेखर कपूर और कई अन्य प्रमुख हस्तियां शामिल हैं। इसके साथ ही, पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित होने वालों में कई कला, संगीत, खेल और विज्ञान क्षेत्र के दिग्गज भी हैं। इस सूची में कुल 23 महिलाएं भी हैं और 13 मरणोपरांत पुरस्कार विजेता भी हैं। 

Tags - Padma Awards 2025 Padma Vibhushan Padma Bhushan Padma Shree Excellent work National News Latest News Breaking News