logo

धीरज साहू के ठिकानों से मिले नोटों से भरे 176 बैग, अब भी 136 की गिनती बाकी

dhiraj_sahu1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी चल रही है। छापेमारी का आज पांचवा दिन है। बीते चार दिनों में छापेमारी को 176 बैग रुपए मिले है। शुक्रवार रात तक यह 156 थी। टीम द्वारा अबतक 176 में से 40 बैगों की गिनती हुई है। अब भी 136 बैग बाकी है। चार दिनों से जारी नोटों की गिनती के दौरान कितने नोट गिनने वाली मशीन जल चुकी है लेकिन नोटों की गिनती अब भी जारी है। आज देर रात तक नोटों की गिनती खत्म होने का अनुमान लगाया जा रहा है। कुल 50 कर्मचारी और 25 मशीनों नोटों की गिनती कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि जब्त नोटों का आंकड़ा 400 से पार जा सकता है। 


नोटों की गिनती खत्म होने के बाद खुलेगा लॉकर
ओडिशा में बलदेव साहू संस एंड ग्रुप कंपनीज के ठिकानों से मिले कंप्यूटर और अन्य डिजिटल डिवाइस की जांच भी शुरू हो चुकी है। हैदराबाद से आयकर विभाग की 25 सदस्यीय एनालिस्ट टीम पहुंच चुकी है। वहीं अब आईटी की टीम धीरज साहू के लॉकर को खोल सकती है। लॉकर खुलने के बाद पता चलेगा की उनमें कितने पैसे, जेवरात, जरूरी दस्तावेज आदि है। अब तक जितने बैंक अकाउंट का पता चला है, उनके ट्रांजेक्शन जांचे जाएंगे। विभाग कंपनी के कर्मियों को पूछताछ के लिए बुला सकता है।



सीधी तौर पर जुड़े है धीरज साहू 
बलदेव साहू की की कंपनी में सांसद धीरज साहू के अलावे उनके परिवार के राजकिशोर साहू, स्वराज साहू और परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल हैं। धीरज साहू के भाई ओडिशा का कारोबार संभालते हैं। इस छापेमारी के बाद आयकर विभाग ने कंपनी के कई खातों को फ्रीज कर दिया है। इन खातों से फिलहाल लेन-देन नहीं हो पाएगा। आयकर विभाग के अनुसार आय का स्त्रोत और इतनी बड़ी संख्या मैं कैश जमा करने से संबंधित जानकारी कंपनी संचालकों से मांगी जाएगी।  झारखंड-ओडिशा-बंगाल में देखा जाए तो ये इनकम टैक्स की यह सबसे बड़ी छापेमारी है। आईटी की ओडिशा के बौध, बोलांगीर, रायगढ़ा,राउलकेला, भुवनेश्र्वर व संबलपुर, झारखंड के लोहरदगा और कोलकाता के कुल 10 ठिकानों पर जारी है। छापेमारी 6 दिसंबर से चल रही है।