logo

ब्रेन ट्यूमर से जूझ रहा 5 साल का ज़ायन, ऑपरेशन में लगेंगे 14 लाख, परिजन लगा रहे मदद की गुहार

zayan_khan_help_for_brain_tumor.jpg

रांची
हजारीबाग के जामा मस्जिद रोड का रहने वाला मासूम ज़ायन खान, जिसकी उम्र अभी सिर्फ 5 साल है, पिछले 4 सालों से ब्रेन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी से जंग लड़ रहा है. इतनी छोटी उम्र में ही वह दर्द, तकलीफ़ और संघर्ष से जूझ रहा है. ज़ायन के पिता सैफ अली खान एक कपड़े की दुकान में काम करते हैं और सीमित आय में अपने परिवार का गुज़ारा करते हैं. अपने बेटे को बचाने के लिए वे हर संभव कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब हालात उनके हाथ से निकलते जा रहे हैं. अब तक ज़ायन के इलाज में करीब 2 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं. परिवार ने पहले हजारीबाग और फिर रांची में इलाज करवाया, लेकिन डॉक्टरों ने साफ कहा है कि ज़ायन को ठीक करने का एकमात्र रास्ता ऑपरेशन है.


यह ऑपरेशन चंडीगढ़ के PGI अस्पताल में होना है, जिसमें 12 से 14 लाख रुपये या उससे भी अधिक खर्च आ सकता है. इतनी बड़ी राशि जुटा पाना इस परिवार के लिए बेहद मुश्किल हो गया है. माता-पिता पूरी तरह से टूट चुके हैं, लेकिन फिर भी अपने बच्चे को बचाने की उम्मीद नहीं छोड़ी है. ज़ायन की मां शबीना ने लोगों से भावुक अपील की है कि वे उनके बेटे की मदद के लिए आगे आएं. आपकी छोटी-सी मदद भी इस मासूम की ज़िंदगी बचा सकती है. अगर आप ज़ायन की सहायता करना चाहते हैं, तो स्क्रीन पर दिए गए QR कोड के माध्यम से आर्थिक सहयोग कर सकते हैं. साथ ही, बैंक डिटेल्स भी स्क्रीन पर उपलब्ध हैं. आप 9304440563 पर संपर्क करके भी मदद कर सकते हैं. आइए, हम सब मिलकर इस छोटे से बच्चे को उसकी ज़िंदगी की इस सबसे बड़ी लड़ाई में जीत दिलाने में उसका साथ दें.

 

Tags - Zayan Khan brain tumor brain tumor treatment of Zayan 5 years Zayan of hazaribagh Zayan Suffering From brain tumor brain tumor Zayan khan Family appealed for operation Zayan khan brain tumor latest news Appeal news Updates Family not able