logo

परमेश्वर के सपनों पर चला रांची नगर निगम का बुलडोजर, LAW का सपना भी बिखर गया

ranchinigam.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची नगर निगम ने परमेश्वर के सपनों पर बुलडोजर चला दिया। घर पर बिना बताए सड़क किनारे परमेश्वर लोगों की हजामत बनाकर पढ़ाई कर रहा था। वह ओरमांझी का रहने वाला है। पिता एक साधारण किसान हैं। उसने इसी काम से हासिल चंद सिक्कों को जमा करके बीकॉम तक की पढ़ाई की। अब, जबकि परमेश्वर लॉ कॉलेज में दाखिले के लिए क्लैट की परीक्षा देने वाला था, अचानक रांची नगर निगम ने उसके ख्वाबों को बुलडोजर तले रौंद दिया।

सरकार से मदद की गुहार 
नगर निगम ने शनिवार को उस छोटे से सैलून को एक पल में ध्वस्त कर दिया, जिसके जरिये परमेश्वर ने अपने बड़े ख्वाबों को हकीकत में बदलने की हिम्मत दिखाई थी। जिस दुकान को परमेश्वर ने सफलता के सफरनामे की लौ बनाया था, उसे नगर निगम की असंवेदनशील कार्रवाई के झंझावात ने बुझा दिया है। परमेश्वर को अब अपना भविष्य अंधकारमय लगने लगा है। 

जिस दीवार के किनारे परमेश्वर अपनी शॉप चला रहा था, उसे निगम ने ढहा दिया। निगम के हाथों कुचले गए सपनों, बुलडोजर तले रौंद दिए गये हौसले और व्यवस्था की चोट से टूट चूकी हिम्मत के बाद परमेश्वर की आंखों में नई राह नहीं, केवल आंसू बचे हैं। परमेश्वर ने सरकार से गुहार लगाई है कि उसकी आगे की पढाई के लिए मदद करें। क्योंकि सैलून ही एक जरिया था जिससे वह अपनी पढाई की खर्च उठा रहा था।

Tags - Ranchi Municipal CorporationRanchi NewsBulldozer ActionStudent StruggleJharkhand News