logo

सरायकेला में युवक की गोली मारकर हत्या, 3 हत्याकांड का था आरोपी

अपराधी_की_हत्या.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
सरायकेला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सालडीह बस्ती में एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी पंकज मांझी की गुरुवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। पंकज पर 3 हत्याकांड में शामिल होने का मामला पहले से दर्ज था। वह कुख्यात अपराधी कृष्णा गोप गिरोह से जुड़ा था। मृतक के परिजनों के अनुसार पंकज मांझी जमशेदपुर के बिष्टुपुर से लौट रहा था। तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उस पर गोली चला दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे जमशेपुर के टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

मोबाइल को लेकर हुआ था विवाद 
घटना की जानकारी मिलने के बाद आदित्यपुर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है। वहीं मृतक की बहन अंजली कुमारी ने बताया कि उसके भाई का बस्ती के कृष्ण गोप, तोरा और चंदू नाम के युवकों से विवाद चल रहा था। अंजली ने आशंका जताई है कि उन्हीं लोगों ने मिलकर इस हत्याकांड को आंजाम दिया है। वहीं आदित्यापुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पंकज मांझी का उसके सहयोगी कृष्णा गोप के साथ मोबाइल को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने के चलते ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। 

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज सरायकेला न्यूज Jharkhand News Jharkhand Latest News Seraikela News