logo

Ranchi : मेन रोड उपद्रव में घायल युवक रिम्स से फरार, पीठ में लगी थी गोली 

RIMS_UPDRAV.jpg

रांचीः
शुक्रवार को रांची के मेन रोड में हुए उपद्रव के दौरान कई लोग घायल हुए थे। जिनको रिम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। लेकिन अब खबर  आ रही है कि इलाजरत साबिर अंसारी रिम्स से फरार हो गया है। जो जानकारी है उसके मुताबिक साबिर के पीठ पर गोली लगी थी। जिसका इलाज रिम्स के कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी विभाग में चल रहा था। डॉ विनीत महाजन की देखरेख में साबिर का इलाज किया जा रहा था। 


गोली निकाल दिया गया 
बताया जा रहा है कि साबिर  रांची के इस्लाम नगर का रहने वाला है और उसके पिता का नाम अब्दुल गफ्फार है। डॉक्टरों ने साबिर की पीठ से गोली का छर्रा निकाल दिया है।  जिसके बाद उसे सर्जरी आईसीयू में भर्ती किया था गया था। लेकिन वह  मौका देख रविवार की सुबह रिम्स से भाग गया है। 


मां की आंख लग गई थी 
साबिर की रिम्स में ही साबिर के साथ थी, उसने कहा है कि उसकी थोड़ी देर के लिए आंख लग गयी और इसी बीच वह फरार हो गया।  उसे बाथरूम और वार्ड के अलग-अलग जगहों पर ढुंढा लेकन वह नहीं मिला ।