logo

मंडप में दूल्हे का सामने दुल्हन की मांग भरने लगा युवक, हंगामे के बाद ऐसे हुई शादी

ेगल्ही.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड के तमाड़ के एक गांव में एक ऐसा वाक्या हुआ कि वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया। दूल्हा-दुल्हन शादी के मंडप में बैठे थे। विवाह की रस्में चल रहीं थीं। तभी अचानक एक युवक आया और दुल्हन की मांग में सिंदूर भरने लगा। इसे देखकर बाराती पक्ष के लोग नाराज हो गए। गुस्से में पूरी बारात वापस लौट गई। बाद में यह पता चला कि दुल्हन की मांग में सिंदूर भरने वाला शख्स विक्षिप्त है। वह दूसरे गांव का रहने वाला है और अक्सर लोगों को परेशान करता है


शादी की रस्में शुरू हुई, तो मंडप में युवक आ धमका
यह घटना 30 जून को तमाड़ के मधुडीह गांव में हुई थी। मधुडीह की एक युवती और बुंडू के कटहलटोली निवासी मोहन स्वांसी की शादी तय हुई थी। बारात कटहलटोली से मधुडीह पहुंची और शादी की रस्में शुरू हुईं। जैसे ही दूल्हा-दुल्हन मंडप में बैठे थे और रस्में चल रही थीं, तभी एक विक्षिप्त युवक पहुंचा। उसने दुल्हन की मांग में सिंदूर भरने लगा। यह देखकर दूल्हा और उसके परिवार वाले भड़क गए। दूल्हे ने शादी तोड़ दी और पूरी बारात वापस लौट गई।


बाद में दुल्हन को स्वीकारने के लिए तैयार हुआ दूल्हा 
गांव वालों और थाना प्रभारी अमित कुमार ने मामले को शांत कराने की कोशिश की। उन्होंने दूल्हे और उसके परिवार को समझाया कि विक्षिप्त युवक अक्सर लोगों को परेशान करता रहता है। उन्होंने दूल्हे से गुजारिश की कि वह इस घटना को नजरअंदाज करे और दुल्हन को स्वीकार करे। दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों की सहमति से, शादी तमाड़ थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में संपन्न कराई गई। 

Tags - Jharkhand News Jharkhand Latest News Jharkhand News Jharkhand News Update