logo

धनबाद की उसरी नदी में डूबा युवक, पूजा करने पहुंचा था दुखहर नाथ धाम 

usrinadi.jpg

द फॉलोअप डेस्क :
धनबाद के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुखहर नाथ धाम के पास सोमवार को एक हादसा हो गया। यहां पूजा करने आया एक युवक उसरी नदी में डूब गया। युवक की पहचान धनबाद के सिजुआ के जोगता के रहने वाले 19 वर्षीय गौतम कुमार के नाम से हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई  है।

घटना की जानकारी देते हुए गौतम के परिजनों ने बताया कि गौतम सोमवार को पूजा करने दुखहर नाथ धाम आया था। गौतम जैसे ही नहाने के लिए उसरी नदी में उतरा, उसका पैर फिसल गया और वह गहरे  पानी में जा गिरा । घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद घटना की जानकारी मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो को दी गई। पुलिस युवक को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन में लग गई है। 

वहीं, गौतम के साथ आए नंदु कुमार चौधरी ने संसद से लेकर विधायक सभी से मदद की गुहार लगाई है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। गौरतलब है कि दुखहर नाथ धाम में पूजा करने के लिए दूर-दूर से लोग आते है। सावन के महीने में यहा श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ती है

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज झारखंड हिंदी न्यूज धनबाद धनबाद न्यूज धनबाद लेटेस्ट न्यूज   Jharkhand News Jharkhand Latest News Jharkhand Hindi News Dhanbad Dhanbad News Dhanbad Latest News