logo

झारखंड में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी, 4 डिग्री तक लुढ़का पारा

thanda1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राजधानी रांची समेत राज्यभर में कंपकंपाती सर्दी का दौर शुरू हो गया है। दो चार जिलों को छोड़कर बाकी जगहों का पारा न्यूनतम पारा 10 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। राज्यभर में अभी ठंड के और बढ़ने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने सोमवार से तीन दिन तक राज्यभर में येलो अलर्ट जारी किया है। दिन में धूप निकल जाने के बाद अधिकतम तापमान अधिक रहता है लेकिन सूर्यास्त होने के बाद वातावरण में कनकनी बढ़ रही है। राज्य के पश्चिमी और मध्यवर्ती जिले में न्यूनतम तापमान में अभी और गिरावट होगी। अगले 5 दिन में और कड़ाके की ठंड पड़ेगी। 

राज्य में गुमला सबसे ठंडा रहा

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि उत्तर दिशा से आने वाली सर्द हवाएं ठंड बढ़ाएगी । राज्य में अगले तीन दिन तक शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में कमी आएगी। रविवार को राज्य में गुमला सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। खूंटी में रविवार को न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस था, जबकि चतरा का 6.1 और गढ़वा का न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रांची का न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।