logo

झारखंड के 12 जिलों में ठंड को लेकर येलो अलर्ट, मैकलुस्कीगंज का पारा 6 डिग्री तक पहुंचा

cold1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राज्य के जिलों में सर्दी ने अचानक ठंड में को बढ़ा दिया है ।शनिवार को मैकलुस्कीगंज का पारा 6 डिग्री तक पहुंच गया, जिसे की इस ठंड का अब तक का सबसे कम तापमान के रूप में रिकॉर्ड किया गया है। वहीं कई जिलों के तापमान में 7 डिग्री तक की गिरावट देखी गई है। 
वहीं मौसम विभाग के द्वारा रांची सहित रामगढ़, बोकारो, गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, लातेहार लोहरदगा, गुमला, खूंटी और सिमडेगा में शीतलहर की चलने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। रांची का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक दर्ज किया गया है। जो कि रविवार को घटकर 9 डिग्री होने की सम्भावना है। 

तेजी से गिरते तापमान को देखते हुए विशेषज्ञों ने बच्चों और बुजुर्गों से सावधानी बरतने की अपील की है। वहीं मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले 24 घंटों में तापमान में बदलाव आने ठंड बढ़ने की सम्भावना है,। वहीं हवा में गति होने के कारण ठण्ड का अहसास ज्यादा हो सकता है।

Tags - jharkhand news jharkhand khabarYellow alert issued for cold in jharkhand