logo

Ranchi : सेल सिटी की महिलाओं ने किया सावन महोत्सव का आयोजन, कई कार्यक्रमों में की शिरकत

a1221.jpg

रांची: 

रांची के सेल सिटी की महिलाओं ने रविवार को सावन महोत्सव का आयोजन किया।  सावन महोत्सव में महिलाओं ने के सारे कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमे डांस, गायन, कविता पाठ, भजन आदि का आयोजन भी हुआ।

पारंपरिक परिधानों में सजी सैकड़ों महिलाओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ अलग-अलग इवेंट में हिस्सा लिया।

सावन में प्रचलित हरी साड़ी और श्रृंगार में सजी-धजी महिलाओं ने रैंप वॉक भी किया। 

महिलाओं ने यहां रैंप वॉक करने के साथ-साथ फोटो सेशन भी करवाया। 

गौरतलब है कि हर वर्ष सावन महीने में सेल सिटी की महिलाओं द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन किया जाता है।