logo

महिला सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण सरकार के एजेंडे में शीर्ष पर 

CM214.jpg

रांची

महिलाएं अगर आर्थिक रूप से स्वावलंबी हों, तो वह अपने परिवार, समाज, प्रदेश को उन्नति के रास्ते पर ले जा सकती हैं। झारखंड की ग्रामीण आदिवासी महिलाएं आदिकाल से बहुत मेहनती रही हैं और लंबे समय से आर्थिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रही हैं। हेमंत सरकार ने झारखंड की महिलाओं की इस कार्यशैली को बेहतर करने का फैसला लिया है और पिछले 4 सालों में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई सफल योजनाओं को धरातल पर उतारा है।  सरकार की तरफ से राज्य और राज्य के बाहर व्यापार में भागीदारी को सुनिश्चित करने, बालिका शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने, उम्रदराज महिलाओं को पेंशन के जरिए आर्थिक मजबूती देने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। आधी आबादी को ध्यान में रखकर हेमंत सरकार कई योजनाएं चला रही है और कुछ पर काम कर रही है। अभी सरकार द्वारा चलायी जा रही आधी दर्जन योजनाएं, जो सिर्फ महिलाओं के आत्मसम्मान और उनकी समृद्धि पर केंद्रित है, काफी सफल रही हैं।


स्वयं सहायता समूहों को पलाश ब्रांड से जोड़कर उनके द्वारा उत्पादित वस्तुओं की ब्रांडिंग ने ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए रोजगार के द्वार खोल दिये हैं। कोविड काल में विश्वव्यापी आर्थिक संकट का असर झारखण्ड पर भी पड़ा था, लेकिन अब हालात सुधर रहे हैं, जिसका जीता जागता उदाहरण पलाश ब्रांड है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिशा निर्देशन में क्रियान्वित किये जा रहे सफल प्रयास पलाश ब्रांडिंग एवं विपणन रणनीति के माध्यम से अब तक 29 विभिन्न प्रकार के उत्पादों को खुले बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। तीन वर्ष से कम अवधि में कुल 3982.00 लाख रुपए की बिक्री की जा चुकी है। पलाश ब्रांड में अपने कृषि उत्पादों की आपूर्ति तथा अन्य प्रसंस्करण, पैकजिंग एवं बिक्री के कार्यों से अब तक राज्य के स्वयं सहायता समूहों की एक लाख से अधिक ग्रामीण महिलाएं जुड़कर अपनी आय में वृद्धि कर रही हैं। 

इन योजनाओं से झारखंड की लाखों महिलाओं को लाभ मिल रहा है। पिछले 4 साल में कोरोना काल के बावजूद महिलाएं  आर्थिक मामलों में काफी समृद्ध हुई हैं। हेमंत सरकार ने हाल में ही 21 से 50 साल तक की सभी महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने की घोषणा की है। इस योजना से करीब 50 लाख महिलाओं को जोड़ने की दिशा में काम किया जा रहा है। यह योजना उनकी रोजमर्रा की जरूरत के खर्च को सरकार द्वारा वहन करने के उद्देश्य से चलायी जा रही है विभिन्न योजनाओं के जरिये हेमंत सरकार राज्य की हर महिला से जुड़ने की दिशा में कार्य कर रही है।


 

Tags - Hemant sorenJMMJharkhand News