द फॉलोअप डेस्क
बिहार के बेतिया पुलिस लाइन से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। ड्यूटी पर तैनात सिपाही सरबजीत ने अपने ही साथी सिपाही सोनू कुमार पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इंसास राइफल से 11 राउंड फायरिंग की गयी, जिसमें सोनू की मौके पर ही मौत हो गयी।
फायरिंग की आवाज सुनते ही पुलिस लाइन में हड़कंप मच गया। सरबजीत ने पहेल सोनू पर गोलियां बरसाई और फिर राइफल लेकर छत पर चढ़ गया। पुलिस ने तुरंत पगली घंटी बजाई और पूरे परिसर को सील कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही चंपारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी सरबजीत को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी इंसास राइफल को भी जब्त कर लिया गया है। मृतक सिपाही सोनू कुमार भभुआ जिले के रहने वाले थे, जबकि आरोपी सरबजीत आरा का निवासी है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों सिपाहियों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले ही दोनों को सिकटा थाना से बेतिया पुलिस लाइन में ट्रांसफर किया गया था। संभव है कि पुरानी रंजिश के कारण यह वारदात हुई हो।