logo

खेत से काम कर लौट रही महिला की करंट लगने से मौत, परिजनों में पसरा मातम 

khet.jpg

द फॉलोअप डेस्क
लोहरदगा के सदर थाना क्षेत्र के मन्हो सियां टोली गांव की एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई है। महिला की पहचान 30 वर्षीय रीता कुमारी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 
मिली जानकारी के अनुसार रीता गांव के खेत में धान रोपनी करने गई थी। खेत में काम करते वह लौट रही थी। उसी क्रम में रीता अचानक बिजली के तार की संपर्क में आ गई। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। आनन-फानन में उसे लोहरदगा सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच करने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

वहीं सदर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक रितेश मोहन ठाकुर ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम बुधवार को कराया जाएगा। जिसके बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। साथ ही मृतका के परिजनों का बयान भी लिया जाएगा। इधर हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। 

आपको बता दें कि इस साल लगातार करंट से किसानों की मौत के मामले आ रहे हैं। खेतों में सिचाई के लिए लगे बिजली के तार के संपर्क में आने से किसानों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ रहा है।

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज झारखंड हिंदी न्यूज लोहरदगा न्यूज लोहरदगा लेटेस्ट न्यूजJharkhand News Jharkhand Latest News Jharkhand Hindi News Lohardaga News Lohardaga Latest News