logo

सिमडेगा में महिला की धारदार हथियार से मार कर हत्या 

मर्डर.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
सिमडेगा के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के पतरा टोली गांव में एक दर्दनाक घटना घटी। यहां अज्ञात अपराधियों ने 45 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। महिला की पहचान जसमती देवी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि महिला शनिवार शाम से लापता थी। परिजनों ने उन्हें शाम को खोजा। लेकिन रविवार सुबह गांव के एक सुनसान स्थान पर उनका शव मिला। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गयी। घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी मुरताज अंसारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। इसके  बाद शव को कब्जे में  लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल हत्या के कारणों को पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही आपराधियों को पकड़ लिया जाएगा। 

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड हिंदी न्यूज सिमडेगा न्यूज हत्या Jharkhand News Jharkhand Hindi News Simdega News Murder