logo

चोरी के जेवरात सहित एक गिरफ्तार, ट्रेन में इस तरह उड़ा लेता था यात्रियों के गहने

jamtaraa.jpg

जामताड़ा  

जामताड़ा पुलिस ने चोरी के तीन लाख के सोने और चांदी के गहने जब्त किये हैं। साथ ही चोरी के आरोपी अजय पासवान को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस को ये कामयाबी गुप्त सूचना के आधार पर मिली है। जामताड़ा एसपी को किसी ने सूचना दी थी कि मिहिजाम के गुलगुलिया पाड़ा निवासी अजय पासवान की गतिविधियां संदिग्ध हैं। मिहिजाम थाना प्रभारी प्रणय सत्यम के नेतृत्व में पुलिस दल ने अजय पासवान के घऱ में छापामारी की। अजय के घर से पुलिस को दो किलोग्राम चांदी और 10 ग्राम सोने के जेवर मिले। जिसकी अनुमानित कीमत तीन लाख है। पुलिस ने मौके पर से आरोपी अजय कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। 

ट्रेन के यात्रियों को लूटता था 
जब्त किये गये जेवरात से संबंधित कोई भी कागजात पुलिस के समक्ष प्रस्तुत नहीं कर पाया। गिरफ्तार अजय ने बताया कि वो ट्रेन में यात्रियों को लूटता था। वो फेरी वाला बनकर विभिन्न कोच में जाता था और महिला यात्रियों की आंखें में धूल झोंककर उनके गहने लूट लेता था। पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि अजय पासवान गिरोह बनाकर अपराध करता है या वो अकेले ही इसे अंजाम देता है। एसपी ने कहा है कि छापेमारी टीम में शामिल पुलिस अफसर एवं कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।