द फॉलोअप डेस्क
राज्य सरकार के कौन मंत्री 26 जनवरी को कहां झंडा फहराएंगे, इसे सरकार ने तय कर दिया है। मुख्यमंत्री के आदेश पर कैबिनेट ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। मालूम हो कि 26 जनवरी मुख्यमंत्री दुमका में और राज्यपाल ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में झंडोत्तोलन करते हैं। मंत्रियों में राधाकृष्ण किशोर डालटेनगंज में, दीपक बिरुआ चाईबासा में, चमरा लिंडा गुमला में, संजय प्रसाद यादव पाकुड़ में, इरफान अंसारी जामताड़ा में, हफीजुल हसन देवघर में, दीपिका पांडेय सिंह गोड्डा में, योगेंद्र प्रसाद बोकारो में, सुदिव्य कुमार सोनु गिरिडीह और शिल्पी नेहा तिर्की लोहरदगा में झंडोत्तोलन करेंगी।
