logo

पैर में लगी चोट तो पोते ने दादी पर डायन बिसाही का आरोप लगाकर कर दी हत्या

grandson1.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
गुमला के मुरकुंड़ा पंचायत के कोलांबी में एक पोते ने अपनी दादी की गला दबाकर हत्या कर दी है। आरोपी की पहचान संदीप खरिया के रूप में हुई है। संदीप ने दादी फूलों देवी को डायन बिसाही होने के शक में मार डाला। इसके बाद संदीप अपने घर में जाकर छिप गया। गांव वालों ने महिला के शव को देखने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। छानबीन के बाद पुलिस ने संदीप को हिरासत में लिया। 

मिली जानकारी के अनुसार संदीप महिला का रिश्ते में पोता लगता था। वह अपने घर के पास गिर गया। इससे उसके पैर में चोट आ गयी। उसे शक हुआ कि उसकी दादी ने ही कुछ जादू टोना किया है। उसके बाद वह सीधा फूलों के घर चला गया। उस समय फूलों के अलावा घर में कोई नहीं था। संदीप ने उसपर डायन बिसाही होने का आरोप लगाया और गला दबा कर उसे मार डाला। घटना को अंजाम देने के बाद वह अपने घर जा कर छुप गया। 

घटना के कुछ देर बाद लोगों ने महिला के शव को देखा। इसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गयी। पुलिस ने तुरंत पूछताछ शुरू की। जिसमें यह पता चला कि संदीप ने ही उसकी हत्या की है। पुलिस ने आरोपी के गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज झारखंड क्राइम न्यूज Jharkhand News Jharkhand Latest News Jharkhand Crime News