रांची
जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने आज पीसी कर दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर बधाई है। जेएमएम नेता ने कहा, दिल्ली में सरकार बनाने की औपचारिक प्रक्रिया अब शुरू हो जाएगी और मैं भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं। कहा, इस गठबंधन को बनाने में भारत सरकार का भी एक बड़ा योगदान रहा है। पिछले 5 वर्षों में हमने देखा माननीय उच्चतम न्यायालय ने तत्कालीन आप सरकार के अधिकारों पर एक स्पष्ट आदेश दिया कि जो जनता की चुनी हुई सरकार है वही सरकार प्रमुख होती है।
सुप्रियो ने आरोप लगाया, लेकिन केंद्र सरकार ने अपने अधिकारों का दुरुपयोग करके भारत के पार्लियामेंट में बहुमत को दरकिनार कर LG को सारी ताकत दे दी। उन्होंने आगे कहा, दिल्ली का जो प्रदूषण है और जो बुरा हाल यमुना का है, इस पर अब काम होना चाहिए। पूरे यमुना के अगल-बगल 10 किलोमीटर की इलाके में हमेशा से दुर्गंध फैली रहती है। यमुना की सफाई हो हमलोग उम्मीद करते हैं। कहा, प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हैं झारखंड के चुनाव से उन्होंने कुछ सीख ली और सबसे अहम दिल्ली में महिलाओं को 2500 देने का वादा किया। जएएएम नेता ने यहां मंईयां सम्मान योजना की ओऱ इशारा करते हुए कहा, वो समझ गए कि सत्ता में आना है तो महिला सशक्तिकरण ही मुद्दे रहेंगे।
इस समय यह तय हो गया था कि दिल्ली में चुनाव कौन जीतने वाले हैं। आप सरकार के जो भी निर्णय होते थे उसे नकार दिया जाता था। खुशी इस बात है कि अब LG का प्रभावहीन हो जाएंगे। उन्होंने कहा, 2014 में जब मोदी सरकार बनी तब गंगा मैया कितना साफ हो पाया उस मद में कितनी राशि खर्च हुई, यह चिंता का विषय है। सुप्रियो ने आगे कहा, दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं मिल सका। 3 मुख्यमंत्री भाजपा के रहे फिर भी दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं मिल पाया। यही वजह रही भाजपा 27 साल सत्ता से बाहर रही।