logo

दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम पर राहुल गांधी का आया पहला रिएक्शन, एक्स पर पोस्ट करके लिखा ये 

rahul16.jpg

द फॉलोअप डेस्क
दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा कि, "दिल्ली का जनादेश हम विनम्रता से स्वीकार करते हैं। इसके साथ ही राहुल गांधी ने प्रदेश के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनके समर्पण के लिए और दिल्लीवासियों को उनके समर्थन के लिए दिल से धन्यवाद दिया।

राहुल गांधी ने प्रदूषण, महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी पार्टी की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा, "दिल्ली की प्रगति और दिल्लीवासियों के अधिकारों की यह लड़ाई जारी रहेगी।" कांग्रेस पार्टी ने दिल्लीवासियों की समस्याओं को लेकर अपनी आवाज उठाने का संकल्प लिया है, और यह संदेश दिया है कि पार्टी के कार्यकर्ता भविष्य में और भी सशक्त तरीके से इन मुद्दों पर संघर्ष करेंगे।

 

Tags - Rahul Gandhi's first reaction came on Delhi assembly election results rahul gandhi congress aap news bjp delhi election result delhi