logo

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम पर क्या कहा, पढ़िए 

nts.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली में भाजपा की जीत पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर पोस्ट करके लिखा कि "दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की भारी बहुमत से जीत पर बधाई एवं शुभकामनाएं। दिल्ली की जनता ने आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व पर अपना पूर्ण विश्वास व्यक्त किया है। इस ऐतिहासिक जीत के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को बहुत-बहुत बधाई।"

गौरतलब है कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव के सभी सीटों पर रुझान नतीजों में तब्दील हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने 70 में से 48 सीटें जीती है। यानी दिल्ली की लगभग दो-तिहाई सीटें जीतकर सरकार बनाने जा रही है। वह पिछले 27 साल से दिल्ली की सत्ता से बाहर थी। वहीं, AAP सिर्फ 22 सीटों में सिमट कर रह गई। आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल और पार्टी के कई दिग्गज चुनाव हार गए।

 

 

Tags - nitish kumar on delhi election result delhi election results aap news aap party news bjp delhi news bihar news narendra modi