logo

अटल जन्मशताब्दी कार्यक्रम को लेकर भाजपा की क्या है तैयारी, रांची विधायक सीपी सिंह ने बताया 

CP10.jpg

रांची
अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्मशताब्दी वर्ष को लेकर भारतीय जनता पार्टी, रांची महानगर जिला द्वारा आज जिला कार्यालय, रातू रोड में एक महत्वपूर्ण संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन को रांची के विधायक सी.पी. सिंह एवं महानगर अध्यक्ष वरुण साहू ने संबोधित किया। विधायक सी.पी. सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे उच्च नैतिकता और ईमानदारी के प्रतीक थे। उन्होंने राजनीति को सेवा का माध्यम माना और हमेशा भ्रष्टाचार से दूर रहने का प्रयास किया। अटल जी भारतीय संस्कृति और हिंदू परंपराओं के प्रति गहरी आस्था रखते थे, लेकिन उन्होंने भारत की विविधता का भी पूरा सम्मान किया। उनका मानना था कि भारत "एकता में विविधता" का जीवंत उदाहरण है।


विधायक ने आगे बताया कि यह वर्ष भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्मशताब्दी वर्ष है। उनकी जयंती, 25 दिसंबर, को सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई, जिसके तहत बूथ, मंडल, जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके अलावा, नई दिल्ली स्थित श्रद्धेय अटल जी के स्मारक 'सदैव अटल' पर श्रद्धांजलि सभा एवं प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ, जिसमें भारत के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्रीगण, एनडीए के नेता एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। साथ ही, जिला से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विशेष प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ एक विकसित भारत के संकल्प की ओर बढ़ रहा है और यह श्रद्धेय अटल जी की सोच को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
महानगर अध्यक्ष वरुण साहू ने अटल जी को याद करते हुए कहा कि "अटल जी का आदर्श अटल और अडिग था।" उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया, चाहे वह कश्मीर मुद्दा हो या पोखरण परमाणु परीक्षण। इसके साथ ही, अध्यक्ष वरुण साहू ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी के निर्देशानुसार 14 जनवरी से 15 मार्च, 2025 तक अटल जी की स्मृति में जिले भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest