logo

आने वाले 3 महीने में 9 लाख लोगों को अबुआ आवास देगी सरकार, पोटका में सीएम चंपाई का बड़ा ऐलान

champai_potka.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सीएम चंपाई सोरेन ने आज पोटका में डिग्री कॉलेज का शिलान्यास किया। इस दौरान सीएम ने शिक्षा, शिक्षा का महत्व और सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। सीएम ने अबुआ आवास को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि इन तीन महीनों में हमलोगों ने 2 लाख लोगों को अबुआ आवास दिया है। अगामी 3 महीने में हमलोग 9 लाख परिवार को अबुआ आवास और देंगे। ताकि कोई भी परिवार झोपड़ी और कच्चा मकान में न रहे। हर कोई 3 कमरे के पक्के मकान में रहे। इस दौरान सीएम विपक्ष पर भी जमकर बरसे। सीएम ने कहा कि बीजेपी वालों के बहुत सारे रुप हैं। वोट मांगने के वक्त ये आपको बहुत सारे रुप दिखाएंगे। गलती मत करो,झारखंड प्रदेश सोना का चिड़िया है और आप इस यहां के भूमि पुत्र हैं। आप शिक्षा प्राप्त कीजिए और बहुरुपिया राजनीति करने वालों से बचिए..नहीं ये लोग आपको अनाथ कर देगा। इस धरती से भी आपको हटा देगा। बीजेपी ने केवल यहां की खनीज संपदा को लूटा है। यहां की जनता को उनलोगों ने केवल ठगा है।  इसलिए आज सभी भाइयों बहनों डिग्री कॉलेज मायने रखता है। 


हमारी सरकार ने बुनियादी समस्या पर काम किया
आज झारखंड प्रदेश का अलग ही परिचय है। जिस जगह पर सरकार डिग्री कॉलेज बनाने जा रही है। पोटका प्रखंड में सोना और यूरेनियम का बड़ा कंपनी भी है। लेकिन देश आजाद होने के 76 साल बाद और झारखंड राज्य के अलग होने के 24 साल बाद भी झारखंड विकास नहीं कर सका। पिछली सरकार यानि कि डबल इंजन सरकार ने शिक्षा पर ध्यान नहीं दिया। बीजेपी ने ग्रामीण क्षेत्रों के 5 हजार प्राइमरी स्कूल को बंद कर दिया। इनका मकसद था कि झारखंड के आदिवासी,मूलवासी,दलित,पिछड़े शिक्षा से वंचित रहे। जब 2019 में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में हमारी सरकार ने जनादेश प्राप्त कर सरकार बनाई। सरकार बनने के बाद बीजेपी की नींद हराम हो गई। गर समय उनलोगों को सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की।4 साल का कार्यकाल हमारी सरकार पूरा कर चुकी है। लेकिन 4 साल में 2 सरकार कोरोना में निकल गया। 2 साल में हमने ऐसा काम किया कि देश में झारखंड ने एक अलग पहचान बना ली है। हमने लोगों की बुनियादी समस्या पर काम किया। 


अब जनजाति और क्षेत्रिय भाषा की स्कूलों में होगी पढ़ाई
झारखंड प्रदेश बड़ा धनी प्रदेश है। यहां सोना से लेकर तांबा तक यहां तक की कोयला,पत्थर तक का खदान है। लेकिन यहां के लोगों ने इसका उपयोग नहीं किया। उपयोग किया दिल्ली,यूपी,मुबंई और गुजरात के लोगों ने...इन लोगों ने यहां की खनीज संपदा का उपयोग कर देश और विश्व में अपना नाम रौशन करने का काम किया। लेकिन झारखंड के लोगों को क्या...वो वहीं रह गए। इसलिए हमारी सरकार ने पहले समाजिक,आर्थिक और शिक्षा व्यवस्था को सुधारने का काम किया। हमने संकल्प लिया है कि जब तक झारखंड के प्रत्येक विद्यार्थी को शिक्षा नहीं देंगे, हर घर में शिक्षा का दीया नहीं जलाएंगे,तब तक शांति से नहीं बैठेंगे। हमारी सरकार ने हमेशा शिक्षा को बढ़ावा दिया है। हमलोगों ने छात्रवृति को 3 गुना बढ़ा दिया है। जो यहां के मजदूर-किसान का बच्चे पैसा के अभाव से उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। हमने उन्हें पंख दिया है। अब किसी छात्र की पढ़ाई पैसे के अभाव से नहीं रुकेंगी। जितना पैसे की जरुरत होगी सरकार मदद करेगी। अब हमारे छात्र जनजाति भाषा प्राइमिरी स्कूल में पढ़ेंगे। संथाल,मुंडा,उरांव हर पाइमिरी स्कूल में हमलोग शिक्षा बहाली करने जा रही है। यहां के क्षेत्रिय भाषा को भी हम पढ़ाएंगे। यहां के बच्चों को हमने विदेश भेजने का काम किया है। बिना शिक्षा के हम आगे कभी नहीं बढ़ सकते हैं। ताकि यहां के छात्र कभी ऐसा महसूस न करें कि शिक्षा के अभाव से हम अच्छे डॉक्टर,इंजिनियर नहीं बन सकें। 


हर क्षेत्र में 325 मॉडल स्कूल हम बनाएंगे

सीएम ने सवालिया अंदाज में पूछा कि झारखंड क्यों लिया गया है? झारखंड इसलिए लिया गया ताकि यहां के आदिवासी,मूलवासी का विकास हो। अब यहां के बच्चों को जमशेदपुर जाना नहीं पड़ेगा। छात्र यही पोटका में आकर डिग्री प्राप्त करेंगे। जैसे शहर में पढ़ाई होती है वैसे ही हर क्षेत्र में 325 मॉडल स्कूल हम बनाएंगे। ताकि बच्चे घर में रहकर इंग्लिश मेडियम की तरह पढाई कर सकेंगे।  यहां के किसान की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए हमलोग अब 12 महीने तक प्राइपलाइन के जरिए पानी देंगे। हर गांव में हमारा एक समाजिक व्यवस्था है। हर गांव में एक पूजा का स्थल है। यह सरकार जैसे सरना स्थल का सौंदर्यीकरण कर रही है वैसी ही मूलवासी गांव में देव स्थान को भी सुरक्षित किया जाएगा। हमारी सरकार आपको 125 युनिट फ्री बिजली देगी।