द फॉलोअप डेस्क
पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता चंपाई ने कहा है कि जब कोलकाता से सटे हावड़ा के कई इलाकों में 80% से ज्यादा बांग्लादेशी घुसपैठिए मिल रहे हैं तो सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों एवं सीमावर्ती जिलों का क्या हाल होगा, यह समझा जा सकता है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि हमारा संविधान सिर्फ भारतीयों को वोट देने का अधिकार देता है। चुनाव आयोग की इस मुहिम के बाद घुसपैठियों की मदद से सत्ता प्राप्त करना अब बहुत मुश्किल हो जायेगा। चंपाई सोरेन ने आगे लिखा है कि इंतजार कीजिए, एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान पश्चिम बंगाल में करोड़ों एवं झारखंड में लाखों की संख्या में घुसपैठियों के नाम वोटर लिस्ट से कटेंगे।

एसआईआर को लेकर बिहार के बाद झारखंड में भी सरगर्मी तेज होती जा रही है। कांग्रेस और झामुमो लगातार एसआईआर की प्रक्रिया पर सवाल खड़ा कर रहा है। प्रतिदिन कांग्रेस और झामुमो के अलावा राजद के नेता एसआईआर पर प्रश्न उठा रहे हैं। हालांकि झारखंड में एसआईआर को लेकर निर्वाचन आयोग अपनी तैयारी भर प्रारंभ किया है। अगले चरण में जब झारखंड में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू होगी तो यहां भी यह राजनीतिक दलों के बीच गंभीर विवाद और बहस का मुद्दा बनेगा। इसकी जमीन तैयार होती जा रही है।
.jpeg)