logo

Lok Sabha Election Voting : झारखंड में पहले चरण का चुनाव संपन्न, 63.14 प्रतिशत हुआ मतदान

khoot2.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड के पहले चरण (देश के चौथे चरण) में चार लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है। पहले चरण में झारखंड में 63.14 प्रतिशत वोट डाले गए हैं। पहले चरण में झारखंड में खूंटी,पलामू,लोहरदगा और सिंहभूम संसदीय सीट पर वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा वोटिंग सिंहभूम में 66.11 प्रतिशत हुआ है। वहीं लोहरदगा में 62.60 प्रतिशत,खूंटी में  65.82 प्रतिशत,पलामू में 59.99 प्रतिशत मतदान हुआ। गौरतलब है कि चार सीट से कुल 45 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने सरायकेला खरसावां में अपने परिवार के साथ वोट डाला। वहीं पद्मश्री चामी मुर्मू में भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

सुबह से ही लंबे कतार में दिखे लोग

गौरतलब है कि सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू में सुबह से ही बूथों पर लंबी लाइन लगी थी। महिला, बुजुर्ग और दिव्यांग वोटर्स उत्साहित दिख रहे थे। दोपहर 3 बजे तक 56.42% मतदान हुआ। इसमें सबसे ज्यादा खूंटी में 59.97 फीसदी वोटिंग हुई। जबकि लोहरदगा 56.72%, पलामू 53.35%, सिंहभूम 57.62% मतदान हुआ। झारखंड में दोपहर 1 बजे तक 43.80 प्रतिशत मतदान हुआ। खूंटी 47.41 प्रतिशत,सिंहभूम 43.13 प्रतिशत,लोहरदगा में 43.46 प्रतिशत,पलामू में 41.85 प्रतिशत मतदान हुआ।

पलामू के उंटारी में वोट बहिष्कार

पलामू के उंटारी प्रखंड की है। यहां मतदाताओं ने वोट देने से इनकार कर दिया है। गांव वालों का कहना है कि जब तक रोड नहीं मिलेगा तब तक वोट नहीं किया जाएगा। उनका कहना है कि कई बार प्रशासन को आवेदन देने के बाद भी अबतक सड़क नहीं बन पाया है। ग्रामिणों का कहना है कि थोड़ी से बारिश बाद सड़क पूरी तरह से कीचड़मय हो जाती है। जिसके बाद आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। वहीं, गर्भवती महिलाओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अस्पताल ले जाने में काफी कठिनाई होती है। स्थानीय जनप्रतिनिधि को भी लगातार पत्राचार किया गया था। लेकिन इसका समाधान नहीं हो पाया। हालांकि मौके पर जिला अधिकारियों की टीम पहुंच गई है। टीम ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है।

 

Tags - Elections in Jharkhand Elections in Khunti Jharkhand Lok Sabha Elections in Palamu Elections in Lohardaga