द फॉलोअप डेस्क
जमीन घोटाला मामले में कारोबारी विष्णु अग्रवाल आज फिर ईडी के सामने पेश नहीं हुए। उन्होंने पूजा करने का हवाला देकर ईडी से समय मांगा है। उन्होंने मेल के माध्यम से ईडी को नहीं पहुंच पाने की जानकारी दी। साथ ही ईडी से 10 दिन का समय मांगा। जिसके बाद ईडी ने उन्हें पंचवा समन जारी करते हुए 31 जुलाई को हाजिर होने को कहा है। विष्णु अग्रवाल से दस्तावेज में जालसाजी कर जमीन की खरीद बिक्री के मामले में पूछताछ होनी है। यह उनका चौथा समन था।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N