logo

दिल्ली ब्लास्ट का असर : ग्रामीण SP, रांची की अगुवाई में चला वाहन चेकिंग अभियान; संदिग्ध रकम की जांच जारी

cashhhhhhhhhhhh.jpg

रांची
दिल्ली में हाल ही में हुए ब्लास्ट के बाद राजधानी रांची में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं। इसी सिलसिले में गुरुवार शाम जिले के रातु रोड स्थित मॉल ऑफ रांची के पास ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान एक कार से करीब 15 लाख रुपए नकद बरामद किए गए।
सूत्रों के मुताबिक, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने जब संदिग्ध कार को रोका, तो ड्राइवर ने पहले तो पैसे के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। बाद में तलाशी में बैग से बड़ी मात्रा में कैश मिला। पुलिस ने रकम को जब्त कर ली है और गाड़ी सवार से पूछताछ जारी है।


ग्रामीण एसपी ने बताया कि बरामद राशि के स्रोत की जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि रकम किसी वैध कारोबारी लेनदेन से जुड़ी है या किसी अन्य उद्देश्य के लिए लाई जा रही थी। फिलहाल पुलिस ने कार को जब्त कर आयकर विभाग को भी सूचना दे दी है।
दिल्ली ब्लास्ट के बाद रांची समेत पूरे झारखंड में सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। शहर के प्रमुख इलाकों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है और हर आने-जाने वाले वाहन की सघन जांच की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना नजदीकी थाने को दें।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News